“ऑपरेशन सिंदूर” पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, स्काउट-गाइड के छात्र दिखाएंगे देशभक्ति की कलम शक्ति

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • क्लास 9 से 12 तक के स्काउट-गाइड छात्र ले सकेंगे भाग
  • पहलगाम घटना, सेना का पराक्रम और तिरंगा यात्रा होंगे लेख के प्रमुख बिंदु
  • 26 से 28 मई तक जमा होंगे लेख, विजेताओं को मिलेगा सम्मान

 

Kanpur 19 May:  भारत स्काउट और गाइड कानपुर नगर के तत्वावधान में “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर विशेष लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में केवल स्काउट और गाइड के क्लास 9 से 12 तक के छात्र भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्रों को पहलगाम घटना, जनमानस का आक्रोश, राजनैतिक इच्छाशक्ति, सेना का पराक्रम, भारतवासियों का समर्थन, युद्ध विराम और तिरंगा यात्रा जैसे बिंदुओं पर आधारित अपने मौलिक विचार लेख के रूप में प्रस्तुत करने हैं। लेख घर पर लिखकर स्काउट भवन (बृजेंद्र स्वरूप पार्क, बेनाझाबर, कानपुर) में जमा करना होगा।

लेख जमा करने की तिथि 26, 27 एवं 28 मई 2025 निर्धारित की गई है। लेख सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

लेख के साथ प्रतिभागी को अपना नाम, पिताजी का नाम, क्लास, स्कूल का नाम, BSG ID और मोबाइल नंबर अवश्य लिखना होगा।

यह जानकारी जिला सचिव सर्वेश तिवारी ने साझा की। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्काउट-गाइड के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं एकता को लेकर जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।

Leave a Comment