- खिलाड़ियों ने दिखाया दम, लेकिन भारी वर्षा के चलते नहीं हो सका कोई मुकाबला पूरा
कानपुर, 20 मार्च।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को मौसम ने खेल बिगाड़ दिया। लगातार हुई भारी वर्षा के चलते निर्धारित चारों मुकाबले बिना परिणाम के ही रद्द (Match Abandoned) घोषित करने पड़े। इससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को निराशा हाथ लगी।
मैदान वंद्रा में खेले जा रहे अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग मुकाबले में चंद्रा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। आयुष प्रजापति ने शानदार 106 रन की पारी खेली, जबकि वैभव और निशांत ने 20-20 रन का योगदान दिया। हर्षवर्धन ने 2 विकेट लिए। हालांकि, बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू ही नहीं हो सकी और मैच रद्द कर दिया गया।
राहुल सप्रू मैदान पर खेले जा रहे डीएए क्रिकेट लीग मैच में केएन टाइटन्स ने 13 ओवर में 4 विकेट पर 81 रन बनाए। राज आर्यन (29*) और राम्राट सिंह (18) ने टीम को संभाला। तरुणदीप सिंह ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन यहां भी वर्षा के चलते यूनिक क्लब की पारी शुरू नहीं हो सकी और मुकाबला बेनतीजा रहा।
कानपुर साउथ मैदान पर केजीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत वाईएमसीसी ने 27.3 ओवर में 137 रन बनाए। तुषार पाल ने 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विशाल (29) और आयुष पाठक (26) ने सहयोग दिया। गेंदबाजी में शिवांश त्रिपाठी ने 5 विकेट और तरुण द्विवेदी ने 3 विकेट झटके। लेकिन बारिश ने यहां भी खेल रोक दिया और राइडर्स क्लब की पारी शुरू नहीं हो सकी।
राम लखन भट्ट मैदान पर केडीएए क्रिकेट लीग में एमयूसीसी ने 26 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाए। अनिकेत कुमार (43*), ओमकार शर्मा (36) और विराट शुक्ला (32) ने उपयोगी पारियां खेलीं। सात्विक शर्मा ने 2 विकेट लिए। इसके बावजूद वर्षा के चलते रोलैंड क्लब की बल्लेबाजी नहीं हो सकी और मैच रद्द करना पड़ा।