चयन प्रतियोगिता में निर्णायक होंगे कानपुर के वीरेंद्र त्रिपाठी

 

  • राष्ट्रीय सीनियर पुरुष तथा महिला मुक्केबाजी टीम के चयन प्रतियोगिता 5 मार्च से 8 मार्च तक

कानपुर, 4 मार्च। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव हेमंत कुमार कलिता ने नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (पटियाला) में होने वाले राष्ट्रीय सीनियर पुरुष तथा महिला मुक्केबाजी टीम के चयन प्रतियोगिता हेतु कानपुर के वीरेंद्र त्रिपाठी को निर्णायक नामित किया है। सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल के शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी इससे पूर्व कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में बतौर तकनीकी अधिकारी (रेफरी/जज) हिस्सा ले चुके हैं। यह चयन प्रतियोगिता 5 मार्च से 8 मार्च तक हो रही है। वीरेंद्र त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शिखा बनर्जी, उप प्रधानाचार्य मधुश्री भौमिक, उप प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, हेड मास्टर एम के मिश्रा, सुशील चंद्रा ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Comment