वीरेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी नामित

 

 

  • 8वीं एलीट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में निभाएंगे निर्णायक की भूमिका

 

Kanpur 19 March: बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ८वीं एलीट राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वीरेंद्र त्रिपाठी को तकनीकी अधिकारी (रेफरी/जज) के रूप में नामित किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता २० मार्च से २७ मार्च तक ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक क्रीड़ा परिसर में आयोजित होगी।

अनुभवी तकनीकी अधिकारी

वीरेंद्र त्रिपाठी सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में शारीरिक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई है। उनके इस अनुभव को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिए नामित किया गया है।

विद्यालय परिवार में हर्ष

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शिखा बनर्जी, उप प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, मधु श्री भौमिक, हेड मास्टर एम.के. मिश्रा, डी.जी.एम. शैलेन्द्र अग्निहोत्री और विभागाध्यक्ष सुशील चंद्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment