राष्ट्रीय तैराकी में अपनी स्किल दिखाएंगे विकास और अंबरीश

 

  • 15 से 17 दिसम्बर तक दिल्ली के तालकटोरा तरण ताल में होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज तैराकी डाइविंग व वाटर पोलो प्रतियोगिता 2023-24

 

कानपुर। 15 से 17 दिसम्बर तक दिल्ली के तालकटोरा तरण ताल में होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज तैराकी डाइविंग (महिला-पुरुष) व वाटर पोलो प्रतियोगिता 2023-24 में कानपुर के विकास अवस्थी और अंबरीश शुक्ला उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तर प्रदेश टीम का चयन विगत माह मेरठ में हुआ था। विकास अवस्थी खेल विभाग और अंबरीश शुक्ला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत हैं। उत्तर प्रदेश की टीम 13 दिसंबर को लखनऊ से दिल्ली प्रस्थान करेगी। प्रदेश टीम में कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बरेली, सुल्तानपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, हमीरपुर, उरई, पीलीभीत, फतेहपुर, मैनपुरी, रामबरेली, बदायूँ के खिलाड़ी सम्मिलित हैं। यह जानकारी कानपुर तैराकी संघ के अवैतनिक सचिव प्रकाश अवस्थी ने दी। 

Leave a Comment