भारत को वीर नायर ने दिलाया पहला कांस्य पदक

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में भारत की ऐतिहासिक सफलता

Kanpur 2 November: ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में आयोजित वर्ल्ड जंग सनती चैंपियनशिप में भारत के वीर नायर ने 45 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश को गर्व का अनुभव कराया। टीम के फिजियो डॉ. अभिषेक बाजपेई ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी दी। वीर नायर का यह पदक इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला पदक है, जिससे भारतीय खेल जगत में उत्साह का माहौल है।

सुदेश कुमार बने एशिया जंग सनती संघ के अध्यक्ष

भारत के लिए एक और बड़ी उपलब्धि यह रही कि सुदेश कुमार को एशिया जंग सनती संघ का अध्यक्ष घोषित किया गया है। सुदेश कुमार की इस नियुक्ति को भारतीय खेलों के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा में वृद्धि के रूप में देखा जा रहा है।

 

Leave a Comment