आईपीएन इंडिया की मोस्ट इम्पैक्टफुल स्कूल लीडर 2025 चुनी गईं वनीता मेहरोत्रा

 

 

  • आईपीएन इम्पैक्ट ऑनर्स 2025 के नॉर्थ इंडिया समारोह में होगा सम्मान

 

कानपुर, 7 फरवरी।

भारतीय प्रिंसिपल्स नेटवर्क (IPN Forum) ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और नवाचार के लिए सुश्री वनीता मेहरोत्रा को वर्ष 2025 के लिए “IPN इंडिया’s मोस्ट इम्पैक्टफुल स्कूल लीडर” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजित करने की घोषणा की है। यह सम्मान उन्हें स्कूल शिक्षा प्रणाली में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, निरंतर उत्कृष्ट योगदान और व्यापक प्रभाव के लिए प्रदान किया जा रहा है।

जूरी के सर्वसम्मत निर्णय से हुआ चयन

आईपीएन फोरम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सुश्री वनीता मेहरोत्रा का चयन जूरी इंटरैक्शन और व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद सर्वसम्मति से किया गया। चयन समिति ने उनके नेतृत्व कौशल, शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के प्रयासों और शिक्षा जगत में सकारात्मक बदलाव लाने वाली पहलों को विशेष रूप से सराहा।

आईपीएन इम्पैक्ट ऑनर्स 2025 में होंगी सम्मानित

सुश्री वनीता मेहरोत्रा को IPN Impact Honours 2025 में Honoree के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन अमृता विश्व विद्यापीठम (Amrita Vishwa Vidyapeetham) के सहयोग से किया जा रहा है।

आईपीएन फोरम वर्ष 2021 से हर साल देशभर से 100 प्रभावशाली स्कूल लीडर्स को सम्मानित करता आ रहा है, जिनका नेतृत्व भारतीय शिक्षा के भविष्य को दिशा दे रहा है।

नॉर्थ इंडिया समारोह में होगा सम्मान

आईपीएन इम्पैक्ट ऑनर्स 2025 का नॉर्थ इंडिया रीजनल समारोह 7 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के चुनिंदा शिक्षाविदों और स्कूल लीडर्स की उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर सुश्री वनीता मेहरोत्रा को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा नेतृत्व को सम्मान देने की पहल

आईपीएन फोरम का उद्देश्य ऐसे स्कूल लीडर्स को मंच प्रदान करना है, जिनकी सोच, कार्यशैली और नेतृत्व शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय स्कूली शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत भी माना जा रहा है।

Leave a Comment