वैभव गौड़ बने उत्तर प्रदेश तीरंदाजी टीम के कोच

 

कानपुर। हेरिटेज स्कूल कोलकाता में 27 सितंबर से 30 सितंबर के बीच होने वाली CISCE राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 में उत्तर प्रदेश की तीरंदाजी टीम भी प्रतिभाग करेगी। उत्तर प्रदेश की तीरंदाजी टीम का कोच वैभव गौड़ को नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता में वो टीम को गाइड करेंगे। वैभव गौड़ लंबे समय से तीरंदाजी से जुड़े रहे हैं और कई विद्यालयों में तीरंदाजी का प्रशिक्षण भी करवाते हैं। वह कानपुर तीरंदाजी संघ के सचिव भी हैं। टीम का कोच बनाए जाने पर तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी राजेंद्र सिंह यादव, दिनेश कुशवाहा, हिमांशु, हर्षित ने खुशी जाहिर की और बधाइयां दीं।

Leave a Comment