राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2025 में उत्तर प्रदेश रहा उपविजेता

 

 

  • क्योरगी और पुमसे दोनों वर्गों में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रशिक्षकों को भी मिला सम्मान

 

कानपुर, 30 अप्रैल : उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम ने 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्योरगी और पुमसे दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

महाराष्ट्र प्रथम, हरियाणा तीसरे स्थान पर

इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने पहला स्थान और हरियाणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश की इस उपलब्धि ने प्रदेश की खेल प्रतिष्ठा को नई ऊँचाई दी है।

विजेताओं को मिला सम्मान

पुरस्कार वितरण समारोह में श्री नामदेव शिवगावकर और श्री नायडू द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कोचों को भी सराहा गया

उत्तर प्रदेश टीम के प्रशिक्षकों श्री अक्षय कुमार, श्री रवि कुमार, श्री विक्रम सक्सेना, श्री सुमित बघेल और श्री राकेश कुमार को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

फेडरेशन ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों और कोचों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कार्यालय के प्रमुख श्री परमिंदर द्वारा साझा की गई।

Leave a Comment