चतुर्थ नेशनल नानचाकू चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश अव्वल

 

 

 

  • कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम ने जीती ऑल इंडिया ट्रॉफी, टेक्निकल सेमिनार व रेफरी-जज परीक्षा भी संपन्न 

 

कानपुर, 2 फरवरी।

Nunchaku Association of India द्वारा आयोजित चतुर्थ नेशनल नानचाकू चैंपियनशिप, रेफरी-जज टेक्निकल सेमिनार एवं परीक्षा का सफल आयोजन ई-स्टेट कोऑपरेटिव कार्यालय, दादा नगर, कानपुर में 30, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को किया गया।

चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने सर्वाधिक पदक जीतकर ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान की ट्रॉफी अपने नाम की। द्वितीय स्थान पर नानचाकू एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की टीम रही, जबकि तृतीय स्थान ओडिशा नानचाकू एसोसिएशन को प्राप्त हुआ। चतुर्थ स्थान महाराष्ट्र टीम ने हासिल किया।

इस अवसर पर एशिया लेवल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले भारत के खिलाड़ियों को जेएसए ई-ऑटो एवं ई-रिक्शा के डायरेक्टर तथा Nunchaku Association of Uttar Pradesh के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार पुरी द्वारा ट्रैक सूट प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. रोहित सक्सेना, अध्यक्ष मालिक विजय कपूर एवं कार्तिक कपूर द्वारा किया गया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान की ट्रॉफी खिलाड़ियों को कार्तिक कपूर द्वारा प्रदान की गई।

इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के लगभग 22 राज्यों— उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चैंपियनशिप के पहले दिन 30 जनवरी को नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा टेक्निकल सेमिनार एवं रेफरी/जज परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने भाग लिया। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रशिक्षकों को डॉ. रोहित सक्सेना, मालिक विजय कपूर, महासचिव एवं टेक्निकल डायरेक्टर राज प्रकाश शर्मा, मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय कुशवाहा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश महासचिव फाउंडर बाबुल वर्मा तथा श्री सुरेश कुमार पुरी द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर देश के लगभग 22 राज्यों के अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं फाउंडर बाबुल वर्मा ने दी।

Leave a Comment