उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025: आगरा ने मारी बाज़ी, बना ओवरऑल चैंपियन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • गाज़ियाबाद फर्स्ट रनर अप, साई को मिला सेकंड रनर अप का स्थान
  • राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने यूपी टीम 24 अप्रैल को नासिक के लिए होगी रवाना

Kanpur 13  April: उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का समापन आज भव्य समारोह के साथ हुआ, जिसमें आगरा ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। गाज़ियाबाद को फर्स्ट रनर अप और साई (S.A.I.) को सेकंड रनर अप घोषित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री रमेश अवस्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री राघवेन्द्र गर्ग और श्री रजत आदित्य दीक्षित मौजूद रहे। तुषाल साहनी और रोमी सिंह ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था।

श्री रजत आदित्य दीक्षित ने उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। यह टीम आगामी 24 अप्रैल को नासिक के लिए रवाना होगी, जहां वह राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

ओवरऑल परिणाम:

  • चैंपियन: आगरा
  • प्रथम रनर अप: गाज़ियाबाद
  • द्वितीय रनर अप: साई
  • कानपुर ने भी शानदार प्रदर्शन किया

प्रमुख विजेता इस प्रकार हैं:

  • सीनियर पुरुष 58.1-63.0 किग्रा:

1. अनुभव शर्मा (आगरा)

2. हिमराज गिरी (लखनऊ)

3. सार्निक धारा (गौतम बुद्ध नगर)

  • सीनियर पुरुष 68.1-74.0 किग्रा:

1. अभिनव मोदनवाल (जौनपुर)

2. सक्षम सिंह (फिरोजाबाद)

3. आदित्य लाहोट (मेरठ)

  • सीनियर महिला -46.0 किग्रा:

1. प्रिया सिंह (लखनऊ साई)

2. पायल (फर्रुखाबाद)

3. इशिका यादव (चंदौली)

4. शालू (बिजनौर)

  • 49.1-53.0 किग्रा:

1. तुलसी यादव (लखनऊ)

2. रोहिणी कुमारी (फर्रुखाबाद)

3. दीपिका गुप्ता (मिर्जापुर)

4. जी. सोनिया (रायबरेली)

  • 53.1-57.0 किग्रा:

1. वैष्णवी चौधरी (लखनऊ साई)

2. प्रांजली सिंह (लखनऊ)

3. प्रीती बघेल (आगरा)

4. निधि माथुर (फर्रुखाबाद)

  • सीनियर महिला +73.1 किग्रा:

1. अनामिका शुक्ला (गौतम बुद्ध नगर)

2. मान्या सरावत (मेरठ)

3. हंशिका पाल (फर्रुखाबाद)

 

Leave a Comment