- धर्मेन्द्र सिंह बने भारतीय मुक्केबाजी टीम के मुख्य प्रशिक्षक
कानपुर, 30 नवंबर।
उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव उपेन्द्र पाण्डेय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दुबई में 2 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली IBA World Boxing Championship 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रमुख मुक्केबाज मोहित ठाकुर भारतीय टीम की ओर से देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।साथ ही प्रदेश के अनुभवी कोच धर्मेन्द्र सिंह को भारतीय मुक्केबाजी टीम का मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। इस प्रतियोगिता में क्यूबा, अमेरिका, रूस, भारत सहित 194 देश प्रतिभाग करेंगे।

उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता ने कहा कि “मोहित ठाकुर एक दमदार एवं प्रतिभाशाली मुक्केबाज हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत के लिए पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाएंगे। टीम की वापसी पर खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक दोनों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।”
इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार (लखनऊ), अभिषेक पाल (बस्ती), आशुतोष ओझा (वाराणसी), अभिषेक अग्रवाल (अयोध्या), डगलस शेफर्ड (लखनऊ), मनीष जायसवाल, आशीष मिश्रा, ब्रजेश केसरवानी, सत्यम शुक्ल, दीपक सिंह (प्रयागराज) सहित कई पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उत्साह व्यक्त करते हुए मोहित ठाकुर की जीत की कामना की।