राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग के लिए यूपी टीम का ऐलान

 

 

  • 9 से 12 जनवरी 2024 तक विजयापुर, कर्नाटक में आयोजित होगी प्रतियोगिता
  • 3 दिसंबर को ट्रांस गंगा सिटी में उत्तर प्रदेश रोड साइकिलिंग ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर हुआ टीम का चयन

कानपुर। 9 से 12 जनवरी 2024 तक विजयापुर, कर्नाटक में आयोजित होने वाली, राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम का चयन 3 दिसंबर रविवार को ट्रांस गंगा सिटी गेट नंबर 2 में उत्तर प्रदेश रोड साइकिलिंग ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर हुआ। ट्रायल में गाजियाबाद, मेरठ, यूपीपी, मुरादाबाद, नोएडा, कानपुर, लखनऊ, हाथरस, बुलन्दशहर, आर्मी, अलीगढ़, आगरा, शामली, मिर्जापुर, इटावा, ऐटा, अयोध्या, गाजीपुर, मऊ, फैजाबाद, सीतापुर, मथुरा, उन्नाव, आदि जिलो के 60 साइकिलिस्टों एवं 15 आफीशियल्स ने प्रतिभाग किया। ट्रायल का उदघाट्न भारतीय जनता पार्टी के उन्नाव सदर के विधायक पंकज गुप्ता के कर कमलों द्वारा साइकिलिस्टों को फ्लैग दिखा कर किया गया। इस मौके पर कानपुर औलम्पिक संघ एवं यूपी ताइक्वाडों संघ के महासचिव रजत आदित्य दीक्षित, लखनऊ के एके पाण्डेय,मथुरा के कन्हैया गुर्जर, उन्नाव के आमीर खान एवं योगा के आकाश वर्मा, उन्नाव के डीओ०, ग्राम प्रधान राजेन्द्र उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सीए‌फआई, नई दिल्ली से नियुक्त किए गए अवधेश कुमार विश्वकर्मा, पर्यवेक्षक नदीम अहमद, आरके पंडित, ब्रजेश शुक्ला (साइकलिंग कोच), सुमित पाल, दौलत, लखनऊ के अनुराग बाजपेई आदि सभी तकनीकी आफिशियल्स ने ट्रायल को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में अपना-अपना पूर्ण योगदान दिया।

चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं 

पुरुष वर्ग 

दीपक सिंह (गाजियाबाद), केशव शर्मा, सईद बुरहान अली, सुनील कुमार साहनी (तीनों यूपीपी), सैय्यद मरदान अली (मुरादाबाद), शौर्या सेंगर (नोएडा),

पुरुष (अन्डर-23) वर्ग 

मुकुल, विरेष कुमार (दोनो यूपीपी), दक्ष चौधरी (बुलंदशहर), रचि (आर्मी)

बालक (जूनियर) वर्ग 

विवेक पंवार, शिवम शर्मा (दोनों मेरठ), आशीष राठौर (गाजियाबाद), योगेश कुमार (आगरा), अभिषेक कुमार (शामली)

बालक (सब जूनियर) 

विपुल यादव (गाजीपुर), पंकज प्रजापति (मऊ), अक्क्षत दीक्षित (मेरठ), देव मिश्रा (लखनऊ)

यूथ ब्यॉवज वर्ग 

अमन बाजपेई (लखनऊ), दक्ष चौधरी (मेरठ), आकाश यादव (अयोध्या)

महिला (सीनियर) वर्ग 

रत्ना सेन (लखनऊ), आरती, रूचिका सिंह, बुलबुल एवं अनीता मिश्रा (चारों यूपीपी), कुसुम लता राठौर (लखनऊ)

महिला (जूनियर) वर्ग 

अकांक्षा वर्मा (आयोध्या)

महिला (सब जूनियर) वर्ग

अर्किता वर्मा (अयोध्या) एवं सिमरन राठौर (सीतापुर)

यूथ गर्ल्स वर्ग 

तान्या गुर्जर (मथुरा)

मैनेजरः नदीम अहमद (कानपुर)

पुरुष टीम कोच : खुर्शीद अली (मुरादाबाद)

महिला टीम कोचः अवधेश कुमार विश्वकर्मा (अयोध्या) 

मैकेनिकः संतोष कुमार जायसवाल (लखनऊ)

Leave a Comment