यूपी के पावरलिफ्टर्स ने दिखाई पावर, नेशनल पावरलिफ्टिंग में किया क्लीन स्वीप

 

  • महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी ट्रॉफियों पर जमाया कब्जा 
  • नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम बनी ओवरआल चैंपियन
  • उत्तर प्रदेश की टीम ने 15 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक एवं 6 कांस्य पदक अपने नाम किए
  • आस्था सिंह को स्ट्रांग वूमेन ऑफ इंडिया तो आर्य सिंह को स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया घोषित किया गया
  • सीनियर वर्ग और सब जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश के निराले खान को स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया का खिताब मिला

कानपुर। 9 सितंबर से 12 सितंबर तक टाटा नगर झारखंड मे संपन्न सीनियर एवं सब जूनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप की सभी ट्रॉफियों पर कब्जा किया। टीम ने 15 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक एवं 6 कांस्य पदक जीतते हुए ओवरआल चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। 

सभी ट्रॉफी यूपी के नाम
उत्तर प्रदेश टीम सीनियर पुरुष वर्ग में विजेता घोषित हुई तथा उत्तर प्रदेश की महिला टीम सीनियर वर्ग में विजयी घोषित की गई। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में टीम ने चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया तथा महिला वर्ग में भी टीम चैंपियन बनी। सीनियर वर्ग में टीम को 48 अंकों के साथ विजयी घोषित किया गया तथा महिला वर्ग में 42 अंकों के साथ विजय श्री हासिल हुई। जूनियर वर्ग महिला में 45 अंकों के साथ टीम ने चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया और पुरुष वर्ग में 36 अंकों के साथ टीम ने चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया।

आस्था, आर्य और निराले ने बढ़ाया मान
उत्तर प्रदेश टीम के महिला खिलाड़ी आस्था सिंह को स्ट्रांग वूमेन ऑफ इंडिया घोषित किया गया तथा पुरुष वर्ग में आर्य सिंह को स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया घोषित किया गया। सीनियर वर्ग और सब जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश के निराले खान को स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया का खिताब मिला।

हर किसी ने दी बधाई
टीम की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग संगठन के सचिव राहुल शुक्ला उपाध्यक्ष, राजेश कुमार दीक्षित, रमेश सिंह सागरी संयुक्त सचिव मनीष मिश्रा, राकेश तिवारी अनूप कुमार एवं कानपुर पावरलिफ्टिंग संगठन के संरक्षक राजेश कुमार शुक्ला एवं सचिव कानपुर सौरभ गौर, सुधांशु आर्य, नीरज कुमार, राजधार मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, के यस चौहान आदि ने बधाई दी।

उत्तर प्रदेश टीम के इन खिलाडियो ने पदक जीते
महिला वर्ग
1 सीता (बदायूँ) रजत पदक
2 आस्था सिंह (लखनऊ) स्वर्ण पदक
3 भावना (अलीगढ़) स्वर्ण पदक
4 अंजलि स्वर्ण पदक
5 रीता सिंह (बरेली) स्वर्ण पदक
6 आकृति कटियार (कानपुर) कांस्य पदक
7 राशिका राघव (फतेहपुर) रजत पदक
8 दिवाकर गुनगुना रमेश स्वर्ण पदक
9 खुशी राजपूत (कानपुर) रजत पदक
10 खुशी सुरा कांस्य पदक
11 कशिश यादव रजत पदक
12 सिया यादव कांस्य पदक
13 शविका सिसोदिया रजत पदक
14 शैलजा मिश्रा रजत पदक
15 प्रिन्सी कटियार कांस्य पदक

पुरुष वर्ग
1 धीरज (अलीगढ़) रजत पदक
2 मुकुल कनोजिया (लखनऊ) कांस्य पदक
3 अनुराग यादव (कानपुर) कांस्य पदक
4 ऐश्वर्य ठाकुर (लखनऊ) कांस्य पदक
5 अमृत सिंह (सीतापुर) स्वर्ण पदक
6 प्रियांशु भरद्वाज (लखनऊ) कांस्य पदक
7 आयुष (कानपुर) कांस्य पदक
8 आर्य सिंह (लखनऊ) स्वर्ण पदक
9 निराले खान (अलीगढ़) स्वर्ण पदक
10 गौरव कुमार स्वर्ण पदक
11 विजय बहादुर (सोनभद्र) स्वर्ण पदक
12 अरुण कुमार कांस्य पदक
13 सुशील (अलीगढ़) स्वर्ण पदक
14 आनंद (सोनभद्र) स्वर्ण पदक
15 मनीष कुमार (बरेली) स्वर्ण पदक

Leave a Comment