- ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रहा उपविजेता, सुघर सिंह एकेडमी तीसरे स्थान पर
कानपुर, 8 नवम्बर 2025।
सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ में आयोजित कानपुर सहोदय स्कूल (जोन बी) ओपन बालिका खो-खो प्रतियोगिता में यू.पी. किराना सेवा समिति विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर अलिना और प्रधानाचार्या डॉ. सोनिया वर्गीस ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए।

प्रतियोगिता का परिणाम
- प्रथम स्थान: यू.पी. किराना सेवा समिति विद्यालय
- द्वितीय स्थान: ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- तृतीय स्थान: सुघर सिंह एकेडमी स्कूल
क्वार्टर फाइनल मुकाबले
- सुघर सिंह एकेडमी ने पूर्णचंद्र विद्या निकेतन को 1 पॉइंट से हराया।
- दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन ने पं. दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय को 1 पॉइंट से पराजित किया।
सेमीफाइनल मुकाबले
- ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन को 8 पॉइंट और एक पारी से हराया।
- यू.पी. किराना सेवा समिति विद्यालय ने सुघर सिंह एकेडमी को 7 पॉइंट से मात दी।
फाइनल मुकाबला
यू.पी. किराना सेवा समिति विद्यालय ने ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 7 पॉइंट से हराकर खिताब जीत लिया।
तीसरे स्थान के लिए मुकाबला
सुघर सिंह एकेडमी स्कूल ने दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन को 9 पॉइंट और एक पारी से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विशेष पुरस्कार
- बेस्ट डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट: अनामिका यादव (यू.पी. किराना सेवा समिति विद्यालय)
- बेस्ट अटैकर ऑफ द टूर्नामेंट: अदिति कुशवाहा (ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल)

निर्णायक एवं आयोजन टीम
मैच के निर्णायक के रूप में कानपुर जिला खो-खो संघ के रामजी, आनंद कुमार, अभिमन्यु सिंह, अक्षय, दीपक, हर्ष, मुकेश, विनय, ऋषि, शिवम, सुलेंद्र, आलोक, ऋचा गुप्ता ने दायित्व निभाया।
इस अवसर पर शाहाना परवीन, श्रीकांत सर, रोहित सर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।