- अंडर-23 पुरुष व महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 13 खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व
कानपुर। 15 मार्च।
उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ ने आंध्र प्रदेश के भीमावरम में आयोजित होने वाली रामकृष्ण राजू ट्रॉफी अंडर-23 पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 के लिए राज्य की टीम घोषित कर दी है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से पुरुष और महिला वर्ग के कुल 13 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
पुरुष वर्ग में मोहम्मद गुलफाम (48 किग्रा), शुभम सिंह (54 किग्रा), हरीशचंद्र विश्वकर्मा (57 किग्रा), दुर्गेश कुशवाहा (67 किग्रा), दीपु कुमार (71 किग्रा), श्रेयांश राय (86 किग्रा), विशाल सिंह (51 किग्रा) और किशन कुमार (63.5 किग्रा) का चयन किया गया है।
वहीं महिला वर्ग में वंदना पटेल (48 किग्रा), तनु गुप्ता (50 किग्रा), शालिनी गुप्ता (66 किग्रा), मानसी पटेल (60 किग्रा) और महक राय (70 किग्रा) उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
टीम के प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह और ज्योति होंगे, जबकि निर्णायक के रूप में शैवर अली खान और अंशिका यादव को नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ ने उम्मीद जताई है कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।
