कानपुर में अण्डर-19 ट्रायल सम्पन्न, 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

 

 

कानपुर, 28 मार्च। 

कानपुरक्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित यू०पी०सी०ए० अण्डर-19 ट्रायल के पहले चरण से चयनित कुल 180 खिलाड़ियों ने द्वितीय चरण के ट्रायल में कानपुर साउथ मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल के दौरान के०सी०ए० चयनकर्ता राकेश तिवारी एवं फैजान खान ने खिलाड़ियों के खेल को बारीकी से परखा और उनकी तकनीक, फिटनेस एवं मैच सेंस का मूल्यांकन किया।

आयोजकों के अनुसार चयनित खिलाड़ियों की टीम बनाकर अगले सप्ताह से आपसी ट्रायल मैच कराए जाएंगे। इन मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे अन्तरजनपदीय प्रतियोगिताओं के लिए कानपुर टीम में स्थान दिया जाएगा।

इस ट्रायल में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिससे चयनकर्ताओं को प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चुनने में बेहतर अवसर मिला।

Leave a Comment