- केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल, बर्रा में सुबह 8 बजे से होंगे ट्रायल, खिलाड़ियों को वर्णमाला के अनुसार बुलाया गया
कानपुर, 18 मार्च।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन के सत्र 2026-27 के अंतर्गत अण्डर-16 खिलाड़ियों के ट्रायल 20 और 21 मार्च को आयोजित किए जाएंगे।
यह ट्रायल केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल, बर्रा-8, कानपुर में प्रातः 8:00 बजे से शुरू होंगे। 20 मार्च (शुक्रवार) को ‘ए’ से ‘पी’ वर्णमाला तक के खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे, जबकि 21 मार्च (शनिवार) को ‘आर’ से ‘जेड’ वर्णमाला तक के खिलाड़ियों के साथ-साथ कानपुर देहात एवं कन्नौज जनपद के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित होंगे।
एसोसियेशन ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।