सब जूनियर बालिका फुटबॉल टीम का ट्रायल 8 अगस्त को

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर, 6 अगस्त। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मो. शाहिद की सूचना के अनुसार जौनपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11 से 18 अगस्त तक आयोजित होने जा रही सब जूनियर अंतरमंडलीय बालिका स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली कानपुर टीम का ट्रायल 8 अगस्त को शाम 3 बजे से ग्रीनपार्क में किया जाएगा।

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के मध्य की होनी चाहिए।सभी खिलाड़ी ग्रीनपार्क फुटबॉल ग्राउंड पर 8 अगस्त को 3 बजे डीबी थापा एवं सुधाकर यादव से संपर्क करे।

Leave a Comment