- 13 अप्रैल तक जमा होंगे फॉर्म, केवल कानपुर के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
- ट्रायल के बाद 8 टीमें बनाकर एकदिवसीय प्रारूप में कराए जाएंगे मुकाबले
कानपुर, 8 अप्रैल।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) स्मारक अण्डर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। इच्छुक खिलाड़ी केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
इस प्रतियोगिता में केवल 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के स्थानीय (कानपुर) खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होंगे। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 8 टीमें बनाई जाएंगी, जिनके बीच एकदिवसीय प्रारूप के आधार पर मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर के युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना है।
एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतिभाग करने की अपील की है, ताकि भविष्य के क्रिकेटरों को बेहतर अवसर मिल सके।