- नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, अब देशस्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व
कानपुर, 4 अप्रैल।
कानपुर की प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ी टीशा श्रीवास्तव ने नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
टीशा श्रीवास्तव, जो कि कानपुर कराटे डू एसोसिएशन से संबद्ध सुनील मार्शल आर्ट अकैडमी की प्रशिक्षित खिलाड़ी हैं, ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। यह प्रतियोगिता 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक डिब्रूगढ़ स्टेडियम में आयोजित हुई, जहां उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने देशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
अब टीशा 6 से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में अपने विश्वविद्यालय और शहर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस अवसर पर सुनील श्रीवास्तव भी चैंपियनशिप में ऑफिशियल जज एवं रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं, जो कानपुर के लिए गर्व की बात है।