तृतीय सुरेन्द्र सिंह यादव T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 23 से

 

 

 

  • कानपुर साउथ में सीनियर डिवीजन की 8 टीमें दिखाएंगी दमखम

 

कानपुर, 13 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं नेशनल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित तृतीय सुरेन्द्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता ‘वी-गार्ड ग्राफी’ के लिए 23 फरवरी 2026 से कानपुर साउथ मैदान पर प्रारम्भ होगी।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में संघ से पंजीकृत सीनियर डिवीजन की 8 टीमें प्रतिभाग करेंगी। टी-20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट को बढ़ावा देना है।

आयोजन समिति ने बताया कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और उद्घाटन मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Leave a Comment