- चन्द्रा क्रिकेट अकादमी मैदान, मन्धना में होगा प्रतियोगिता का आयोजन
कानपुर | 25 दिसम्बर
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध एवं स्र्पाक क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित तृतीय पण्डित शिव गोपाल द्विवेदी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ 01 जनवरी 2026 से चन्द्रा क्रिकेट अकादमी मैदान, मन्धना में किया जाएगा। प्रतियोगिता में संघ से पंजीकृत सीनियर डिवीजन (प्लेट ग्रुप) की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
आयोजन सचिव नीरज वर्मा के अनुसार, इच्छुक टीमें 27 दिसम्बर 2025 तक पंजीकरण हेतु उनसे संपर्क कर सकती हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं खेल भावना को बढ़ावा देना है।