- उत्तराखंड में राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता और नेशनल ट्रायल में बिखेरी प्रतिभा
Kanpur 28 April: उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित भरत मंदिर स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता और नेशनल ट्रायल के दौरान शहर के सुनील चतुर्वेदी और दुर्गेश्वर श्रीवास्तव ने अपनी विशेष भूमिका निभाई। उत्तराखंड ग्रेपलिंग संघ के महासचिव नवीन रयाल के विशेष आमंत्रण पर दोनों सम्मानित अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
रेफरी की भूमिका में चमके दुर्गेश्वर
प्रतियोगिता के दौरान दुर्गेश्वर श्रीवास्तव ने रेफरी की भूमिका निभाई और कुशल संचालन के लिए सराहना प्राप्त की। उनके सटीक निर्णय और निष्पक्ष रेफरशिप की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर महासचिव नवीन रयाल द्वारा दोनों का सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।
आयोजन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ निर्णायक गुलजिंदर सिंह, संयुक्त सचिव दीपाली रयाल समेत कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। सभी ने सुनील और दुर्गेश्वर के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।