स्पार्क क्रिकेट क्लब आयोजित पहली ‘चन्द्रा ट्रॉफी’ 5 फरवरी से शुरू

 

 

 

  • मंधना स्थित चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी मैदान पर 8 सीनियर डिवीजन टीमें लेंगी भाग 

 

कानपुर, 2 फरवरी।

Kanpur Cricket Association से मान्यता प्राप्त Spark Cricket Club द्वारा आयोजित पहली ‘चन्द्रा ट्रॉफी’ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 05 फरवरी 2026 से मंधना स्थित चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी मैदान पर किया जाएगा।

आयोजन सचिव नीरज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में सीनियर डिवीजन (प्लेट ग्रुप) की कुल 8 टीमें लीग आधार पर भाग लेंगी। टूर्नामेंट को दो पूल में विभाजित किया गया है।

प्रतिभागी टीमें (Pools):

Pool A: C. Sporting Union, Spark Club, Y.M.C.C., J.D. Club

Pool B: National Youth, Bharat Club, Sonnet, S.S.S.A.

आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जिससे युवा और सीनियर खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का बेहतर अवसर मिल सके।

Leave a Comment