- राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान, किदवई नगर में ‘बी’ डिवीजन एलीट ग्रुप की टीमें लेंगी भाग
कानपुर, 5 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध अमर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रथम अशोक मिश्रा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 फरवरी से राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान, किदवई नगर, कानपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में ‘बी’ डिवीजन के एलीट ग्रुप की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
आयोजन सचिव दीपेन्द्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इच्छुक टीमें आज शाम तक उनसे 7985258649 पर संपर्क कर अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सफल एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।