द चिनटल्स बालिका वर्ग में और KDMA वर्ल्ड बालक वर्ग में बनाओवरऑल चैंपियन

 

 

 

  • 15वीं कानपुर नॉर्थ जोन इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 288 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
  • डीपीएस आजाद नगर और विन्यास पब्लिक स्कूल रहे उपविजेता

 

कानपुर, 27 नवंबर।

केडीएमए वर्ल्ड, केशवपुरम में आयोजित 15वीं कानपुर नॉर्थ ज़ोन इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में शुक्रवार को शानदार मुकाबलों के बीच द चिनटल्स बालिका वर्ग में और KDMA वर्ल्ड बालक वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बने। प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के करीब 288 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एक दिवसीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग में डीपीएस आजाद नगर की टीम उपविजेता बनी, जबकि विन्यास पब्लिक स्कूल की टीम बालिका वर्ग में उपविजेता रही। बालक वर्ग में पंडित दीनदयाल की टीम तीसरे स्थान पर रही, वहीं बालिका वर्ग में एमआर जयपुरिया आजाद नगर की टीम तीसरे पायदान पर रही।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में ओजस, शुभांशु मिश्रा, अंश कटियार, प्रत्यूष पाल, प्रचेता रघुवंशी, अनविका अग्रवाल, शगुन कुशवाहा, रजत महेंद्रू और युग गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

इस अवसर पर रोहित अवस्थी, संजीव, बबीता, स्वास्थ्य रिंकू सोनकर, साहिल गुप्ता, राहुल शर्मा, बबीता यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में केडीएमए वर्ल्ड की प्रधानाचार्य सुप्रिया राजा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

Leave a Comment