अमित के शतक से तरुण क्लब विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर, 07 दिसम्बर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अन्तर्गत कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए ‘ए’ डिवीजन के मैच में तरून क्लब ने अमित शर्मा (140 रन नाबाद एवं 40 रन पर 3 विकेट), अभिषेक सिंह (27 रन), विकास सिंह (46 रन पर 3 विकेट) की बदौलत केडीएमए को 9 विकेट से पराजित कर 5 अंक प्राप्त किए। कानपुर साउथ मैदान में केडीएमए ने 39.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 198 रन बनाए। रिषभ मिश्रा ने 37, सतनाम सिंह ने 35, अक्षांश सिंह ने 35, सुधांशु चौरसिया ने 29 एवं सुन्दरम दीक्षित ने 20 रन बनाए। अमित शर्मा ने 40 पर 3, विकास सिंह ने 46 पर 3, अभिषेक सिंह ने 29 पर 2 एवं अंशुमन पाण्डे ने 34 रन पर 2 विकेट लिए। जवाब में तरून क्लब ने 29.4 ओवरों में 1 विकेट पर 199 रन बनाकर जीत हासिल की। अभिषेक सिंह ने 27 एवं अमित शर्मा ने 140 रन नाबाद बनाए। सौरभ सिंह ने 36 रन पर 1 विकेट लिया। 

Leave a Comment