राष्ट्रीय शतरंज में कानपुर को रिप्रजेंट करेंगी तान्या

विभिन्न प्रतियोगिताओं में चमक बिखेर चुकी है कानपुर की तान्या।

 

पंजाब में होने वाली अंडर-17 खिलाड़ियों की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से हिस्सा ले रहे चार खिलाड़ी

कानपुर। 1 मई 2023 को पंजाब में आयोजित होने जा रही 33वीं अंडर-17 नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में उतर प्रदेश से चयनित चार खिलाडी भी हिस्सा लेंगे। इसमें लखनऊ से पृथ्वी सिंह, नोएडा से अजय संतोष, लड़कियों में कानपुर से तान्या वर्मा और बनारस से वैष्णवी प्रकाश शामिल हैं। पूरे भारत से 152 बालक व 95 बालिकाएं इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। 1 मई से 9 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 11 राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Comment