बिशप वेस्टकॉ्ट स्कूल में ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

 

 

 

  • कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के आयोजन में विभिन्न बेल्ट वर्गों के प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • व्हाइट से रेड बेल्ट तक खिलाड़ियों का मूल्यांकन, कई प्रतिभागी सफल
  • देवांग राज त्याल रहे मुख्य अतिथि, अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
  • प्रशिक्षक सोनाली बिष्ट के संचालन में सफल आयोजन

 

कानपुर, 12 अप्रैल।

कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन रविवार को बिशप वेस्टकॉ्ट स्कूल प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवांग राज त्याल (वाइस चेयरमैन, एम.आर. जयपुरिया) तथा अतिथि के रूप में ताशू कौशिक और ईशू कौशिक (डायरेक्टर, एम.आर. जयपुरिया) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, अविनाश चंद्र द्विवेदी और रामगोपाल बाजपेई ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। स्कूल की प्रधानाचार्य नैंसी एलिस कच्छप को भी आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न बेल्ट वर्गों—व्हाइट, येलो, ग्रीन, ब्लू और रेड बेल्ट—में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। व्हाइट बेल्ट में प्रत्यूष रावत प्रथम, सिद्धार्थ राठौर द्वितीय और अवनीश तृतीय रहे। येलो बेल्ट में मायरा साहब, विवान ठाकुर, अतीश कोहली और इवेंका पाठक प्रथम स्थान पर रहे। ग्रीन बेल्ट में मोहिनी समीर, अभिषेक कटियार, आराध्य शर्मा और श्लोक सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ब्लू बेल्ट वर्ग में गौरी सचान प्रथम, दृष्टि मिश्रा द्वितीय और अन्य प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। रेड बेल्ट में आयुष बॉथम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन खेल प्रशिक्षक सोनाली बिष्ट द्वारा किया गया। परीक्षा में वकील अहमद, धर्मेश कुमार सहित अन्य प्रशिक्षकों ने एग्जामिनर की भूमिका निभाई। विभिन्न संस्थाओं से जुड़े प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Comment