- 7 विकेट झटककर बने मैच के हीरो, सोनेट क्लब को किया ध्वस्त
कानपुर, 23 मार्च।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग में नितिन तोमर ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट हासिल कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और सुपीरियर स्पिरिट को 6 विकेट से जीत दिला दी।
पी०ए०सी० मैदान पर खेले गए मुकाबले में सोनेट क्लब की टीम नितिन तोमर की धारदार गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 27.3 ओवर में मात्र 133 रन पर सिमट गई। नितिन ने मात्र 29 रन देकर 7 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिससे विपक्षी टीम पूरी तरह दबाव में आ गई।
जवाब में सुपीरियर स्प्रिट की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 17 ओवर में हासिल कर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
नितिन तोमर के इस प्रदर्शन ने उन्हें मैच का सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बना दिया और दर्शकों के बीच उनकी गेंदबाजी की जमकर सराहना हुई।
अभिजीत का शतक, फ्रेंड्स की बड़ी जीत
लीग के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में फ्रेन्डस क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। अभिजीत के शानदार शतक की बदौलत टीम ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में प्रिन्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में फ्रेन्डस क्लब ने 27 ओवर में 3 विकेट खोकर 182 रन बनाते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। अभिजीत ने 100 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि मो. साथ ने 27 रन का योगदान दिया।
अन्य मैच में गीता देवी-मंटोरा मैदान पर गांधीग्राम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए। अयान ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। जवाब में किंग्स क्लब की टीम 98 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे गांधीग्राम ने 84 रनों से जीत दर्ज की।