- आरवीएस ने 10 विकेट से केडीएमए को हराया, एसबीएस ने रोमांचक मुकाबले में 4 रन से मारी बाजी
कानपुर, 7 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में खेले गए दो मुकाबलों में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी और एसबीएस क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की।
मैदान – कानपुर सप्रू
पहले मैच में केडीएमए क्रिकेट एकेडमी की टीम 31.3 ओवरों में 161 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अमृत ने 59 तथा अनुरुद्ध सिंह ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्षवर्द्धन पंत ने 18 रन देकर 4 विकेट तथा देवेश कार्तिक ने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
जवाब में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट खोए 26.1 ओवरों में 164 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उत्कर्ष द्विवेदी ने 78 रन नाबाद तथा कृष्ण यादव ने 76 रन नाबाद बनाए।
परिणाम: आरवीएस क्रिकेट एकेडमी 10 विकेट से विजयी।
मैदान – कानपुर साउथ
दूसरे मैच में एसबीएस क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवरों में 6 विकेट पर 202 रन बनाए। आर्यन यादव (44), अर्थव पाण्डे (45), कुश यादव (24) और मानस त्रिवेदी (21) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी में अनन्त कुमार मिश्रा ने 23 रन देकर 2 विकेट तथा कार्तिकेय ने 32 रन देकर 2 विकेट लिए।

जवाब में कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी की टीम 35 ओवरों में 3 विकेट पर 198 रन ही बना सकी। कार्तिकेय ने 62 तथा अनन्त कुमार मिश्रा ने 98 रन नाबाद की शानदार पारी खेली। रोहित राजपूत और हर्षवर्द्धन ने एक-एक विकेट लिया।
परिणाम: एसबीएस क्रिकेट एकेडमी 4 रनों से विजयी।