सब जूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप: कानपुर मंडल ने लखनऊ को 2–0 से हराया

 

 

  • जीत के हीरो रहे पीयूष कन्नौजिया, जिन्होंने दोनों गोल दागे

 

कानपुर, 18 सितंबर।

सब जूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में कानपुर मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ मंडल को 2–0 से हराया। इस जीत के हीरो रहे पीयूष कन्नौजिया, जिन्होंने दोनों गोल दागे।

पहले हाफ में बराबरी का रोमांच

पहले हॉफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। लगातार हमले हुए लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। कानपुर के गोलकीपर वैभव तिवारी ने बेहतरीन बचाव किए और लखनऊ को बढ़त लेने से रोका। पहले हाफ का स्कोर 0–0 रहा।

दूसरे हाफ में पीयूष का जलवा

दूसरे हाफ में उपकप्तान नवजोत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। उनके जोरदार शॉट्स ने लखनऊ की डिफेंस पर दबाव बनाया। इसी दौरान एक बॉल क्रॉसबार से टकराकर पीयूष कन्नौजिया को मिली, जिसे उन्होंने गोल में बदलकर कानपुर को 1–0 की बढ़त दिलाई।

पेनल्टी पर हुई जीत पक्की

मैच के अंतिम क्षणों में लखनऊ के डिफेंडर ने पेनल्टी एरिया में नवजोत सिंह को गिरा दिया। रेफरी ने कानपुर को पेनल्टी दी, जिसे पीयूष ने गोल में बदल दिया। इसके साथ ही कानपुर ने 2–0 से जीत दर्ज की।

Leave a Comment