वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के बच्चों ने लहराया परचम

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर। दो दिवसीय आईसीएसई जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सेंट मैरी स्कूल कैंट में शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर किदवई नगर के बच्चों ने परचम लहराया। प्रतियोगिता में अंडर-14 डिस्कस थ्रो में दीपांशी सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं शर्मिष्ठा टंडन ने रजत पर कब्जा जमाया। अंडर-17 में नंदिनी शुक्ला ने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो व शॉटपुट थ्रो में रिद्धिमा पांडेय ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में असमी उमराव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हैमर थ्रो में अदिति अवस्थी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में अदिति पांडेय ने डिस्कस थ्रो, शॉटपुट थ्रो में स्वर्ण पदक तो जेवलिन थ्रो में रजत पदक हासिल किया। हैमर थ्रो में रिया भागचंदानी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया व शॉटपुट में कांस्य पदक प्राप्त किया। ये सभी खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। बच्चों के प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य शर्मिला नंदी ने बच्चों व कोच शिवम अवस्थी को बधाई दी।

1 thought on “वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के बच्चों ने लहराया परचम”

Leave a Comment