योग में रम गए छात्र, चिंटल्स और मंटोरा के बच्चे रहे अव्वल

 

 

  • जीडी गोयनका विद्यालय में आयोजित हुई कानपुर सहोदया स्कूल योगासन प्रतियोगिता 
  • प्रतियोगिता में कानपुर ए जोन के 11 स्कूलों के कुल 75 बच्चों ने किया प्रतिभाग 

कानपुर। जीडी गोयनका विद्यालय में शुक्रवार को कानपुर सहोदया स्कूल योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कानपुर ए ज़ोन के 11 स्कूलों के 75 बच्चों ने प्रतिभाग किया। ओवरआल बालिक वर्ग मे चिंटल्स स्कूल प्रथम, श्री राम पब्लिक स्कूल द्वितीय और गार्डेनिया पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। वही बालक वर्ग मे मंटोरा पब्लिक प्रथम, गार्डेनिया दूसरे और चिंटल्स तीसरे पायदान पर रहा।

इंडिविजुअल क्लास 3 से क्लास 5 तक मे दिव्यांशी पहले, संजोली दूसरे और श्रेया, वैत्रि तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग मे प्रकाश पहले, आत्रेय दूसरे और गगन, आरुष तीसरे पायदान पर रहे। ग्रुप बी मे आर्वि और रं प्रथम, स्नेहा, अन्वय दूसरे और अनुशा और ओम तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप सी मे आयुषी, अरुष प्रथम, लक्ष्मी, भास्कर द्वितीय रहे।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य एस लूथर और ऑब्जर्वर व प्रधानाचार्य द चिंटल्स स्कूल स्मिता धवन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में जीडी गोयनका विद्यालय के खेल शिक्षक सुनील शुक्ला, राजन लूथर, कानपुर योगासन संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, रजत वर्मा, सोनाली धनवानी, अमित योगी और सीबीएसई स्कूलों के खेल शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Comment