राशी बनीं तेज रफ्तार की रानी

 

 

 

  • 60वीं जूनियर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स मीट में कानपुर की धाविकाओं का दमदार प्रदर्शन
  • राशी सिंह ने जीते 100 और 200 मीटर में स्वर्ण, रजत और शिक्षा ने भी चमकाया नाम

 

कानपुर, 16 सितंबर।

कानपुर की धाविका राशी सिंह (18 वर्ष आयु वर्ग) ने 60वीं जूनियर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी तेज़ रफ्तार का लोहा मनवाया।

रजत कुशवाहा का दमखम

रजत कुशवाहा (23 वर्ष आयु वर्ग) ने 400 मीटर हर्डल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया और कानपुर का मान बढ़ाया।

शिक्षा का संघर्ष और कांस्य पदक

शिक्षा कुशवाहा (20 वर्ष आयु वर्ग) ने 800 मीटर दौड़ में संघर्षपूर्ण खेल दिखाया और कांस्य पदक अपने नाम किया।

चार पदकों से सजा कानपुर का नाम

सचिव, डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर डॉ. नरेश कुमार चौधरी ने बताया कि कानपुर ने इस प्रतियोगिता में कुल चार पदक जीतकर मेडल टैली में अपना महत्वपूर्ण स्थान दर्ज कराया।

Leave a Comment