- सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर और कैडेट वर्ग की महिला व पुरुष प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
Kanpur 10 April: 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2025 तक डी.पी.एस. कल्याणपुर, कानपुर में राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर और कैडेट्स ताइक्वांडो ओपन चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के खिलाड़ी सहित साई, पुलिस और अन्य विभागों की टीमें भाग लेंगी।
राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन का सुनहरा अवसर
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगामी फेडरेशन कप, पूना (राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता) में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
11 अप्रैल को होगा उद्घाटन समारोह
प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 अप्रैल 2025 को शाम 5:30 बजे किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी कोषाध्यक्ष श्री तुषाल साहनी ने दी। यह प्रतियोगिता ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा प्रदर्शन और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का एक अहम मंच होगी, जिससे खेल भावना को बल मिलेगा और प्रदेश को नई खेल प्रतिभाएं मिलेंगी।