राइजिंग स्टार स्कूल में मनाया गया क्रीड़ा महोत्सव

 

 

  • छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह, विजेताओं को मिले मेडल

 

कानपुर | 24 दिसम्बर

कानपुर स्थित राइजिंग स्टार स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्रीड़ा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह खेल महोत्सव 23 व 24 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल मंजू जोशी ने मुख्य अतिथि भावना श्रीवास्तव एवं हेमन संत का स्मृति चिन्ह व पौधा भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल प्रदान किए।

विद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Leave a Comment