- केरल के क्रिकेट इतिहासकार प्रो. वशिष्ठ के बोल, शिष्य साई गिरिधर ने दी स्वरबद्ध प्रस्तुति
कानपुर, 7 फरवरी।
क्रिकेट प्रेमियों के बीच आगामी टी20 विश्व कप को लेकर जबरदस्त उत्साह है। टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत ने अब तक दो बार खिताब अपने नाम किया है—पहली बार वर्ष 2007 में और दूसरी बार 2024 में। विशेष रूप से 2007 की ऐतिहासिक जीत, जिसने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी, आज भी प्रशंसकों के दिलों में ताजा है।
इसी गौरवशाली उपलब्धि को समर्पित करते हुए केरल के क्रिकेट इतिहासकार प्रो. वशिष्ठ ने भारतीय टीम की 2007 विश्व कप विजय पर एक विशेष गीत की रचना की है। इस गीत में उस ऐतिहासिक क्षण, खिलाड़ियों के जज्बे और देशभर में फैले उत्साह का भावपूर्ण वर्णन किया गया है।
यहां सुनें गाना…
प्रो. वशिष्ठ के लिखे बोलों को उनके पूर्व छात्र साई गिरिधर ने संगीतबद्ध कर अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किया है। यह गीत न केवल 2007 की यादों को ताजा करता है, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम की उपलब्धियों पर गर्व का भाव भी जागृत करता है।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह गीत एक भावनात्मक प्रस्तुति के साथ-साथ आगामी टी20 विश्व कप से पहले उत्साह को और भी बढ़ाने वाला है।