शीलिंग हाउस के स्पर्श सक्सेना को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

 

 

 

  • दसवीं बोर्ड परीक्षा 2025 में राज्य टॉपर बनकर लहराया परचम

 

कानपुर/लखनऊ, 12 जून।

लोक भवन, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शीलिंग हाउस स्कूल, कानपुर के छात्र स्पर्श सक्सेना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सम्मानित किया गया।

 99.8% अंक प्राप्त कर स्पर्श बना प्रदेश टॉपर

स्पर्श सक्सेना ने आई.सी.एस.ई. (ICSE) 2025 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान और उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उन्हें ₹1 लाख का चेक, एक टेबलेट, प्रशस्ति पत्र एवं एक मेडल से मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्या को भी मिला सम्मान

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वनिता मेहरोत्रा को भी विद्यालय की उत्कृष्ट परीक्षा उपलब्धियों एवं शैक्षिक क्षेत्र में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

प्रधानाचार्या ने इस गौरवपूर्ण अवसर पर स्पर्श सक्सेना की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

स्वर्ण पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए 75 हजार रुपए 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारी युवा प्रतिभा ने प्रधानमंत्री जी के खेलो इंडिया खेलो और फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित होकर नेशनल लेवल के गेम्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 363 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 179 पदक इन्होंने प्राप्त किए हैं। इसमें 51 स्वर्ण पदक, 46 रजत पदक और 82 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को ₹75000 , रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को ₹50000 रुपए और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को ₹30000 प्रदेश सरकार की ओर से प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं। टीम गेम्स में जिन छात्रों ने स्वर्ण पदक जीता, उन्हें 35000 रुपए, रजत पदक पर ₹25000 और कांस्य पदक पर ₹15000 की राशि प्रदान की जा रही है।

 

 

Leave a Comment