स्पार्क क्लब की शानदार जीत, 6 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम

 

 

 

  • आयुष प्रजापति की घातक गेंदबाजी और प्रिंस यादव की अर्धशतकीय पारी ने दिलाई जीत

कानपुर, 5 फरवरी।

चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्लब द्वारा आयोजित ‘चंद्रा ट्रॉफी’ टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में वाईएमसीए और स्पार्क क्लब के बीच रोमांचक मैच खेला गया। स्पार्क क्लब ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

मुकाबले में वाईएमसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने आयुष के 52 रन और नितिन पाल के 47 रनों की बदौलत 166 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। स्पार्क क्लब की ओर से आयुष प्रजापति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए, जबकि रोहित सिंह और पवन यादव ने दो-दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्क क्लब की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। प्रिंस यादव ने 55 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं हर्ष राजपूत ने 41 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्पार्क क्लब ने निर्धारित लक्ष्य को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वाईएमसीए की ओर से राहुल पाल और रितेश यादव को एक-एक विकेट मिला।

मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ आयुष प्रजापति को स्पार्क क्लब के ओनर मोईन सिद्दीकी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उक्त जानकारी टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने दी।

Leave a Comment