सूरज के खेल से सदर्न विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर, 07 मार्च। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अन्तर्गत चन्द्रा मैदान, मन्धना पर खेले गए ‘सी’ डिवीजन के मैच में सदर्न क्लब ने सूरज यादव (55 रन एवं 10 रन पर 2 विकेट) एवं अभिषेक (11 पर 3 विकेट) की बदौलत सेठ आनन्दराम जयपुरिया स्कूल को 8 विकेट से पराजित कर 5 अंक प्राप्त किए।

सेठ आनन्दराम जयपुरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवर में 7 विकेट पर 82 रन बनाए। अरून दत्ता ने 39 रन का उग्र दिया। अभिषेक ने 11 पर 3 एवं सूरज यादव ने 10 रन पर 2 विकेट झटके। जवाब में सदर्न क्लब ने 10.2 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन बनाकर मैच पर कब्जा जमाया। सूरज यादव ने 55 रन का योगदान दिया। प्रचेतस यादव ने 3 रन पर 1 विकेट लिया।

राजेन्द्र कुरील टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 18 मार्च से

कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध एवं खेरापति एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम राजेन्द्र कुमार कुरील स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 18 मार्च से पालिका मैदान में प्रारम्भ होने जा रही है। प्रतियोगिता में संघ से पंजीकृत B-Division की टीमें भाग लेंगी। प्रवेश की अन्तिम तिथि 14 मार्च है। प्रतिभाग करने की इच्छुक टीमें आयोजन सचिव डा० प्रदीप अवस्थी (8960013539) से सम्पर्क कर सकती हैं। यह जानकारी आयोजन सचिव डा० प्रदीप अवस्थी ने दी है।

Leave a Comment