सदर्न क्लब की दमदार जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

 

 

  • प्रथम हरेन्द्र पाल आनन्द क्रिकेट प्रतियोगिता: कृष्णा बाली के ऑलराउंड प्रदर्शन से स्टार क्लब पर 92 रनों की बड़ी जीत,

 

कानपुर 9 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध एवं सदर्न क्लब द्वारा आयोजित प्रथम हरेन्द्र पाल आनन्द क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आर०पी०सी०ए० क्रिकेट मैदान, श्यामनगर में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सदर्न क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टार क्लब को 92 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सदर्न क्लब ने 35 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 228 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कृष्णा बाली ने शानदार 54 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 37, शुभदीप ने 26 और अमरजीत सिंह ने नाबाद 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। गेंदबाजी में गोविन्द गुप्ता ने 4 विकेट और कुशल सक्सेना ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्लब की टीम 31.2 ओवरों में 136 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए कुशल सक्सेना ने 33, आर्यमान राजपूत ने 28 और रिषभ गुप्ता ने 23 रनों का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

सदर्न क्लब की ओर से कृष्णा बाली और अक्षय श्रीवास्तव ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए कृष्णा बाली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुकाबले में सदर्न क्लब ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलित प्रदर्शन कर अपनी जीत सुनिश्चित की।

Leave a Comment