- दिव्यांशु प्रताप के ऑलराउंड प्रदर्शन ने दिलाई टीम को जीत
- राहुल यादव और अभिनव यादव की गेंदबाजी भी रही असरदार
कानपुर, 6 अप्रैल।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मुकाबले में साउथ जिमखाना क्लब ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए सोनेट क्लब को 32 रनों से पराजित कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ जिमखाना की टीम ने 37 ओवर में सभी विकेट खोकर 156 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्यांशु प्रताप ने 36 रनों की अहम पारी खेली, जबकि दिव्यांशु शाहू ने 19 और अस्तित्व जायरावाल ने 14 रन (नाबाद) बनाए। सोनेट क्लब की ओर से अनुज श्रीवास्तव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर 6 विकेट झटके। अंश राय और अंजनी राय ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनेट क्लब की टीम 34.5 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सार्थक अग्रवाल ने 30, अभयक्त पाण्डे ने 25 और अंश राय ने 19 रन बनाए, जबकि कनिष्क ने 14 रन नाबाद बनाए। साउथ जिमखाना की ओर से राहुल यादव ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। अभिनव यादव और दिव्यांशु प्रताप ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
दिव्यांशु प्रताप के हरफनमौला प्रदर्शन ने मैच में निर्णायक भूमिका निभाई और टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।
संक्षिप्त स्कोर:
साउथ जिमखाना – 156 ऑल आउट (37 ओवर)
सोनेट क्लब – 124 ऑल आउट (34.5 ओवर)
परिणाम:
साउथ जिमखाना क्लब 32 रनों से विजयी