सिमरन और भारती ने पहले ही दिन जीता सोना

 

  • नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी जूडो में एंड वुमन चैंपियनशिप 2023- 24 शुभारंभ

कानपुर। रविवार को नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी जूडो महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2023 2024 का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ हुआ। पहले दिन 48 किलो भार वर्ग में  सिमरन ने स्वर्ण, जानवी यादव ने रजत और प्रिया व तनु ने कांस्य पदक जीता। 63 केजी वेट में भारती ने गोल्ड,  अक्षिता ने सिल्वर और रितिका व शिवानी शर्मा ने ब्रोंज जीता। विश्वविद्यालय के आयोजन सचिव डॉक्टर आशीष कटियार के निर्देशन में कार्यक्रम का रंग रूप विशेष प्रकार से निखरा। प्रतियोगिता में 36 विश्वविद्यालय के 245 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती की अर्चना से हुआ। कुलपति विनय कुमार पाठक ने जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल कुमार यादव, रजिस्टर प्रोफेसर नीरज कुमार सिंह (डीन स्टूडेंट वेलफेयर), डॉ सरवन कुमार सिंह यादव, फिजिकल एजुकेशन, यशवीर सिंह टूर्नामेंट डायरेक्टर तथा मुनव्वर अंजार जनरल सेक्रेटरी जूडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया तथा अन्य ऑफिशल्स के साथ किया। छात्रों ने योग एवं नृत्य का भरपूर आनंद उठाया और विभिन्न विश्वविद्यालय के साथ मार्च पास किया।  टूर्नामेंट डायरेक्टर यशवीर सिंह, इंटरनेशनल रेफरी, मिस्टर वीरेंद्र वशिष्ठ, जूरी मेंबर कुलदीप, संजय गिरी मत, अध्यक्ष मनोज मुर्मू, मैच अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मनोज सनक, रिशिपाल, मिस्टर अयूब खान, मिस्टर दानिश, मिस जय, मिस पूजा, मिस सरिता, दिलशाद, एमआर आसिफ, सर्वेश उपस्थित रहे। 

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक रहे जिन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेल तथा निर्णायक मंडल को किसी भी खिलाड़ी के अधिकार का हनन न हो ऐसा अपने वक्त में बताया तथा विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल को विश्व स्तरीय टूर्नामेंट कराए जाने हेतु बनाया जाये शारीरिक शिक्षा विभाग की सुचिता दिव्या सौम्या एवं आकांक्षा ने देशभक्ति खेलो इंडिया पर प्रस्तुतिक दिया। साथी विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षण के छात्राओं पर योग को निरोग रहे पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अनिल कुमार यादव कुलसचिव ने दिया। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव डॉक्टर आशीष कटियार, डॉ विनोद वर्मा, डॉ प्रवीण भाई पटेल, डॉक्टर श्रवन कुमार यादव, डॉक्टर आरपी सिंह, श्रीमती निमिषा कुशवाहा, डॉ प्रभाकर पाण्डेय, राघवेंद्र सिंह एवं समस्त कोच प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment