सिम्मी की घातक गेंदबाजी से के०सी०ए०-ग्रीन विजयी

 

 

 

  • वूमैन्स टैलेण्ट हंट लीग में 117 रनों से बड़ी जीत, सिम्मी ने झटके 4 विकेट

 

कानपुर 16 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित वूमैन्स टैलेण्ट हंट क्रिकेट लीग के अंतर्गत कमला क्लब मैदान पर खेले गए मुकाबले में के०सी०ए० ग्रीन एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए के०सी०ए० येलो एकादश को 117 रनों से पराजित कर दिया। मैच में सिम्मी थापा की घातक गेंदबाजी और शीर्ष क्रम की बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों ने जीत की नींव रखी।

संक्षिप्त स्कोर

के०सी०ए० ग्रीन एकादश:

35 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन।

श्वेता वर्मा – 56 रन

काव्या बन्दोह – 52 रन

सिमरन भाटी – 51 रन नाबाद

माही राजपूत – 22 रन

गेंदबाजी में वर्षा ने 24 रन देकर 3 विकेट तथा निष्ठा गंगवार ने 1 विकेट हासिल किया।

के०सी०ए० येलो एकादश:

26.3 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट।

आयुषी सिंह – 26 रन

सिद्धी सिंह – 21 रन

के०सी०ए० ग्रीन की ओर से सिम्मी थापा ने 18 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि नंदनी सिंह ने 1 विकेट प्राप्त किया।

परिणाम: के०सी०ए० ग्रीन एकादश 117 रनों से विजयी।

Leave a Comment