- के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग में फाउण्टी क्लब को 4 विकेट से हराया
- राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में शुभदीप आनन्द की नाबाद 65 रन की पारी रही जीत की आधारशिला
कानपुर 27 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अन्तर्गत राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में सदर्न क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाउण्टी क्लब को 4 विकेट से पराजित कर दिया। मैच में शुभदीप आनन्द की नाबाद अर्धशतकीय पारी ने टीम को जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए फाउण्टी क्लब की टीम 36.1 ओवर में 150 रन पर सिमट गई। वंशुल सिंह ने 50 रन तथा ऋषभ उत्तम ने 38 रन का योगदान दिया, जबकि अंशुमन सिंह ने 21 रन बनाए। सदर्न क्लब की ओर से आदर्श त्रिपाठी ने 30 रन देकर 4 विकेट तथा कृष्णा बाली ने 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न क्लब की टीम ने 37.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सात्विक गौतम ने 38 रन तथा शैलेन्द्र वर्मा ने 27 रन बनाए, जबकि शुभदीप आनन्द ने जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए 65 रन नाबाद बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। फाउण्टी क्लब की ओर से वेद प्रकाश बाजपेयी ने 28 रन देकर 2 विकेट और इन्दर शर्मा ने 1 विकेट लिया।
इस जीत के साथ सदर्न क्लब ने लीग में महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए।
परिणाम : सदर्न क्लब 4 विकेट से विजयी।