लड़कों में शार्दुल, कंदर्प और श्रेयस तो लड़कियों में अदित्रि, रियाना और मान्या बनीं चैंपियन

 

रागेंन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स एकेडमी में 3 दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण संपन्न

कानपुर। कल्यानपुर स्थित नव निर्मित मल्टी स्पोर्ट कंप्लेक्स रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रथम रागेंद्र स्वरूप मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर 13 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में शार्दुल खत्री ने अथर्व यादव को पहले गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-1 (18-21,21-12,21-12) से हराकर खिताब अपने नाम किया। वही अंडर 13 बालिका वर्ग में आदित्री कटियार ने अक्षरा भाटिया को 2-0 (21-12,21-19) से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। रियाना जैन ने परिधि यादव को 21-18,21-15 से हराकर अंडर 11 बालिका विजेता होने का गौरव पाया। मान्या शर्मा, श्रेयस झा, कंदर्प खत्री को भी विजेता पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह पुनीता टुटेजा प्राचार्या, डाॅ ए.के. अग्रवाल (अध्यक्ष कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन) , डॉ मनीषा अग्रवाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) , डॉ आनंद कुमार (विभाग अध्यक्ष मुरालीलाल चेस्ट हॉस्पिटल), रवि दीक्षित (अंतरराष्ट्रीय निर्णायक व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी) , अरुण दुबे, डॉ संकाश सिंह, आनंद विश्वकर्मा, आशुतोष सत्यम झा (प्रतियोगिता संयोजक), सौरभ श्रीवास्तव (चीफ रैफरी) अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया। निशुल्क प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। उनका मनोबल बढ़ाया और खेल के प्रति सबको प्रोत्साहित किया तथा खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से कमलेश यादव, अनुज कुमार गौतम ने संचालन किया। सुप्रिया वर्मा, प्रशांत पाल, गौरव सोनकर, आंचल शर्मा, यश तिवारी, अमित त्रिपाठी, चेतन पाठक, सत्यम कटियार, हरिओम शुक्ला आदि मौजूद रहे।

देखें पुरस्कार वितरण समारोह की झलक…



Leave a Comment