SGFI राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कानपुर के सात खिलाड़ी चयनित

 

  • कोलकाता में खेली गई CISCE की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
  • नवंबर में गुजरात के गांधीनगर में होने वाली SGFI की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा 

कानपुर। 27 से 29 सितंबर के बीच कोलकाता के हेरिटेज स्कूल में आयोजित CISCE की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के आधार पर कानपुर के सात खिलाड़ियों का चयन नवंबर माह में गुजरात (गांधीनगर) में होने वाली स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की राष्ट्रीय तीरंदाजी की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव व महासचिव वैभव गौड ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का चयन उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। खिलाड़ियों के चयन पर मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य डॉक्टर वीना साइलस और उप प्रधानाचार्य दीक्षा साइलस ने बधाई दी है।

चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं
1-अदिति पांडे (वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर किदवई नगर)
2-रितिका सिंह (सेंट थॉमस स्कूल)
3- विदुषी शुक्ला (सेंट थॉमस स्कूल)
4- आयुष दाहिमा (सनशाइन स्कूल)
5- हर्ष खान (केडीएमए वर्ल्ड)
6- अश्विनी यादव (मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल)
7 -देवराज दीक्षित ( ब्रज किशोरी दुबे मेमोरियल स्कूल)

Leave a Comment