CSJMU में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आरंभ

 

 

कानपुर, 11 मार्च। 10 अप्रैल को स्थानीय मल्टीपरपज हॉल, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में महिलाओं बालिकाओं और वर्किंग वुमन के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं को आत्मरक्षा और आत्मनिर्भर के लिए तैयार करना और उनकी बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनको नई-नई तकनीक से स्किल्ड करना है। कानपुर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर विनय पाठक तथा प्रौ वी सी सुधीर अवस्थी तथा रजिस्टर अनिल कुमार ने सभी बालक बालिकाओं को को शुभकामनाएं दी और डिपार्मेंट आफ फिजिकल एजुकेशन की पूरी टीम को बधाई दी। 

डॉ आशीष कटियार डॉ. सरवन ,डॉ. प्रभाकर, डॉ. निमिषा कुशवाहा और 11 प्रशिक्षक ने मिलकर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षक विजय कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के बाद बच्चों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। यह प्रशिक्षण 10 मई तक चलेगा। इस प्रशिक्षण के बाद बालिकाएं प्रशिक्षित होकर के किसी भी विद्यालय में किसी भी संस्थाओं में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है। इस अवसर पर मोहित, शोभित ,अश्विनी ,धर्मेंद्र, आशी ,सोनाली, राहुल, गोविंदा, सारविंदर सौरभ तिवारी आदि प्रशिक्षक उपस्थित हुए। वहीं अभिषेक एव आरपी सिंह आदि अन्य गण मान्य लोग भी उपस्थित हुए।

इस अवसर पर सीएसजेएमयू कराटे प्रशिक्षण एकेडमी की गत वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विशी विजय कुमार, आर्यन राज यूएई मे ब्रॉन्ज मेडल और बेस्ट प्लेयर का मेडल जीता। नॉर्थ ईस्ट जोन में कानपुर विश्वविद्यालय की बॉयज टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। स्टेट में पांच गोल्ड मेडल आए, चार सिल्वर मेडल और दो ब्रॉन्ज मेडल भी जीते। इसके अलावा बालिका ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे गेम में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया।

 

Leave a Comment